Tuesday, November 17, 2009
power hungry
श्रीनिकेत अंकल कहते हैं:
शेर वो जो जंगल का राजा
उसकी छलाँग अहा ! पूरे १८ हाथ.
शेर की कमर में उसकी शक्ति .
कमर के जोर पर शेर इतनी ऊंची छलांग मारे.
गाँव वाले शेर का हांका लगायें . तो उसकी कमर पर वार कर कमर तोड़ दें.
राजा वो जो २४ हाथ की मचान बनवाये.
शेर को पकडे, उसे साधे और अपने सिंघासन की शोभा बढवाए.
शेर की कमर पर वार किया और शेर बच गया तो उसके पास राजा को खा लेने के आलावा और चारा क्या है .
घायल है तो शेर जंगल भाग नहीं सकता . छलाँग लगा नहीं सकता कि कमर टूट गयी है.
मचान के ठीक नीचे बैठ कर कमर ठीक होने का इंतज़ार करता है.
थोडी आवाजें भी करता है. डरता है की राजा नीचे आया तो कहीं मार न डाले.
जब कमर ठीक हो जाएगी शायद शेर वापस जंगल को भाग जायेगा.
श्रीनिकेत अंकल कहते हैं की राजा वो है जो शेर को पकड़ ले, साधे और उस से अपने सिंघासन की शोभा बढ़ाये.
लेकिन शिकार की बात सुनकर ही वितृष्णा होती है .
राज्य की बात सुनकर भी .
राजा बनकर शेर को रोज खाना खिलाना होगा
शेर बनकर राजा के कहे अनुसार चलना होगा.
राज्य या भोजन के लिए इतना कुछ?
भूख ही न लगती तो शायद यह राज काज न होता.
हे भगवान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 comment:
Who knows where to download XRumer 5.0 Palladium?
Help, please. All recommend this program to effectively advertise on the Internet, this is the best program!
Post a Comment